कांगड़ा जिले के बैजनाथ में बीती रात को National Highway किनारे पार्क की गई हिमाचल पथ परिवहन निगम के नगरोटा बगवां डिपो की बस और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की बस रहस्यमय आग की चपेट में आकर पूरी तरह से जलकर राख हो गई। ये बसें रोज की तरह रोड किनारे पार्क की गई थीं, तभी अचानक आधी रात को इनमें भीषण आग लग गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन दोनों बसें अंदर से पूरी तरह जल चुकी थीं। महज पांच दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक वाहन संदिग्ध हालत में आग में जल गया था। फिलहाल, बैजनाथ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं किसी ने जानबूझकर तो आग नहीं लगाई या फिर यह हादसा है।
लोगों में इस घटना को लेकर काफी चिंता है और बसों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।
Discover more from Enoxx News Himachal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Congress आलाकमान ने CM Sukhu सहित पूरी कैबिनेट को दिल्ली किया तलब | Himachal Congress
