Featured

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत बढ़ाने, नई सरकारी भर्तियां शुरू करने, शिक्षा और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने समेत कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सामाजिक सुरक्षा, इलेक्ट्रिक टैक्सी और छोटे दुकानदारों के कल्याण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

Read More

हिमाचल प्रदेश के आधुनिक निर्माता राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण रोहड़ू के पुराने बस अड्डे पर आयोजित भव्य समारोह में किया गया। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनका विकासात्मक योगदान रेखांकित किया। इसी दौरान 11.19 करोड़ की लागत से बने सन्दौर पुल का भी लोकार्पण हुआ।

बांग्लादेश के विशेष न्यायाधिकरण ने आज अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में दोषी मानते हुए मौत की सजा सुना दी। इस फैसले के बाद देशभर में तनाव, उनके समर्थकों में आक्रोश, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में गहरी चिंता देखी जा रही है।

मुख्यमंत्री सुकविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि विमल नेगी केस में सरकार सीबीआई जांच से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए इस जांच को अनिवार्य माना जा रहा है और सरकार पूरी तरह से जांच एजेंसी का सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत के मामले को पहले दिन से ही राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता दोनों इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं।

देशभर में कोविड-19 के नए वेरिएंट JN.1 के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। NHM द्वारा सभी अस्पतालों को जरूरी संसाधन जुटाने और रिपोर्टिंग तेज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने भी जिला स्तर पर सतर्कता की पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए मुख्य अभियंता विमल नेगी को बलि का बकरा बनाया है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में बाढ़ राहत, सड़क परियोजनाएं, ग्रीन एनर्जी और पर्यटन को बढ़ावा देने के विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।

विमल नेगी मौत मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जांच के दौरान पुलिस ने सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन अब CBI जांच से सच्चाई सामने आएगी।