हिमाचल

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत बढ़ाने, नई सरकारी भर्तियां शुरू करने, शिक्षा और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने समेत कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सामाजिक सुरक्षा, इलेक्ट्रिक टैक्सी और छोटे दुकानदारों के कल्याण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

Read More

सुंदरनगर संस्थान की विशेष छात्राओं ने शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाषण, फोक डांस और अनुशासन जैसी श्रेणियों में प्रथम और तीसरे स्थान हासिल किए। मंत्रालय और प्रधानाचार्या ने छात्राओं की प्रशंसा की।

धर्मपुर में विनोद सुल्तानपुरी ने एंटी चिट्टा अभियान का शुभारम्भ किया, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और जागरूक रहने का संदेश दिया गया। बच्चों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

हिमाचल प्रदेश में राज्य सूचना आयोग को शिमला से कांगड़ा स्थानांतरित करने की तैयारी तेज़, सरकारी कॉलेजों में मोबाइल ऐप से हाज़िरी अनिवार्य, संजौली में मस्जिद विवाद को लेकर देवभूमि संघर्ष समिति के छह सदस्यों पर FIR दर्ज, क्रेटा की टक्कर से मासूम की मौत व दो घायल, और मंडी के कोटली क्षेत्र में अवैध डंपिंग रोकने पर वन विभाग कर्मचारियों पर हमला—ये हैं 17 नवंबर के दोपहर की बड़ी खबरें।

हाल ही में झनियार गाँव में हुई भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए भारत विकास परिषद ने 17 टेंट वितरित किए। इस प्रयास से बेघर हुए लोगों को अस्थायी आवास उपलब्ध हो सका है और पुनर्वास के कार्यों को गति मिली है।

सीएच Tegubehar में सोमवार को CMO डॉ. रंजीत ठाकुर द्वारा अस्पताल की पार्किंग और सीवरेज व्यवस्थाओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए मरीजों की भलाई के लिए निर्देश जारी किए।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह 18-19 नवंबर को चम्बा और डलहौज़ी में रहेंगे, जहां वे मास्टर प्लान पुस्तक विमोचन, नई सड़क परियोजना की आधारशीला, विकास कार्यों का निरीक्षण और चम्बा चौगान में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चौपाल के खद्दर स्कूल में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्रों का सम्मान किया और शिक्षा में सरकार द्वारा किए गए सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए जाने की घोषणा की, साथ ही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार व नवाचार के प्रयासों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कांगड़ा ज़िले के जवाली-जसूर मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी में जा रहे चार युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।