हिमाचल

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत बढ़ाने, नई सरकारी भर्तियां शुरू करने, शिक्षा और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने समेत कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सामाजिक सुरक्षा, इलेक्ट्रिक टैक्सी और छोटे दुकानदारों के कल्याण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

Read More

सुंदरनगर संस्थान की विशेष छात्राओं ने शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाषण, फोक डांस और अनुशासन जैसी श्रेणियों में प्रथम और तीसरे स्थान हासिल किए। मंत्रालय और प्रधानाचार्या ने छात्राओं की प्रशंसा की।

धर्मपुर में विनोद सुल्तानपुरी ने एंटी चिट्टा अभियान का शुभारम्भ किया, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और जागरूक रहने का संदेश दिया गया। बच्चों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

हिमाचल प्रदेश से वृन्दावन जा रही एक एचआरटीसी बस पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। HRTC के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिमाचल प्रदेश में चर्चित विमल नेगी मौत मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI जांच में अब किसी प्रकार की रुकावट नहीं होनी चाहिए और सरकार को ईमानदारी से सहयोग करना चाहिए।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विमल नेगी की मौत जैसे संवेदनशील मामले में भी पहले दिन से ही राजनीति कर रही है और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि एसपी संजीव गांधी द्वारा दिए गए बयान मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देश पर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मामले की निष्पक्ष जांच से डर रही है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा छात्रों के बस पास की दरों में की गई वृद्धि से नाराज़ अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को धर्मशाला स्थित HRTC कार्यालय पहुंचा और महाप्रबंधक से मुलाकात कर आपत्ति जताई।

विमल नेगी मामले में हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद हिमाचल की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार दबाव में है और बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।