हिमाचल

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत बढ़ाने, नई सरकारी भर्तियां शुरू करने, शिक्षा और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने समेत कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सामाजिक सुरक्षा, इलेक्ट्रिक टैक्सी और छोटे दुकानदारों के कल्याण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

Read More

सुंदरनगर संस्थान की विशेष छात्राओं ने शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाषण, फोक डांस और अनुशासन जैसी श्रेणियों में प्रथम और तीसरे स्थान हासिल किए। मंत्रालय और प्रधानाचार्या ने छात्राओं की प्रशंसा की।

धर्मपुर में विनोद सुल्तानपुरी ने एंटी चिट्टा अभियान का शुभारम्भ किया, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और जागरूक रहने का संदेश दिया गया। बच्चों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राज्य सरकार पर आरोप लगाए हैं कि वह कबायली क्षेत्रों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को मुझसे व्यक्तिगत शिकायत है, तो उसकी सजा मेरे क्षेत्र की जनता को क्यों दी जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में बाढ़ राहत, सड़क परियोजनाएं, ग्रीन एनर्जी और पर्यटन को बढ़ावा देने के विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।

विमल नेगी मौत मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जांच के दौरान पुलिस ने सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन अब CBI जांच से सच्चाई सामने आएगी।

विमल नेगी मौत मामले में सरकार की ओर से स्पष्ट रुख सामने आया है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, और इसमें किसी प्रकार का राजनीतिक या प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं होगा।

शिमला में बस किराया वृद्धि के खिलाफ माकपा (CPI-M) ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने सरकार को 28 मई तक अल्टीमेटम दिया है कि अगर किराया वृद्धि वापस नहीं ली गई तो सड़क पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति सीज कर दी है। एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यह संपत्तियां नशे के कारोबार से अर्जित की गई थीं, और पुलिस अब माफिया नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए सख्त कदम उठा रही है।