काँगड़ा

कांगड़ा ज़िले के जवाली-जसूर मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी में जा रहे चार युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ में कल रात नेशनल हाईवे किनारे हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की दो बसें संदिग्ध हालात में जलकर राख हो गईं। पांच दिन में दूसरी ऐसी घटना सामने आई है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है।

विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर केंद्रीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह उत्सव के पाँचवें दिन आयोजित कार्यक्रमों में पर्यटन, पर्यावरण और सतत रूपांतरण के विषय पर गहन विचार-विमर्श हुआ। Stakeholders Conclave से शुरू होकर राष्ट्रीय पर्यटन क्विज़ और Treasure Hunt जैसे रोचक प्रतियोगिताओं ने छात्रों और विशेषज्ञों के बीच टीमवर्क, रचनात्मकता और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दिया। प्रमुख वक्ताओं ने पर्यावरणीय संरक्षण और सामाजिक समावेशन के महत्व पर बल दिया, जिससे यह आयोजन शैक्षणिक और व्यावहारिक ज्ञान का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया।

कॉर्पोरेट नेतृत्व से शिक्षा के क्षेत्र में आए Gulshan Gurdas अब हिमाचल प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच एक जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। उनकी संस्था Ewings Academy के ज़रिए राज्य भर के छात्र विभिन्न परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

धर्मशाला स्थित Minerva Study Circle में शुक्रवार को एक विशेष प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोटिवेशनल स्पीकर इंजीनियर अनीष वर्मा ने छात्रों को जीवन के तनाव से उबरने और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पढ़ाई करने के गुर सिखाए। कार्यक्रम में रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों और योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

Himachal News : डाडासीबा में युवक ने फेसबुक लाइव पर जहर खाया, पुलिस पर झूठे केस में फंसाने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया।

हिमाचल सरकार की नई सिंगल टेंडर नीति के तहत शराब ठेकों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कांगड़ा में मात्र 19 लाख के रिजर्व प्राइज वाला एक ठेका 88 लाख में बिक गया।

धर्मशाला की वादियों में उस वक्त संगीत की नई लहर दौड़ गई जब बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने यहां दस्तक दी। इस मौके पर हिमाचल की लोकगायिका स्वाति भारद्वाज ने श्रेया से मुलाकात कर इसे “सपना सच होने जैसा पल” बताया।