शिमला

भटाकुफर स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पदयात्रा, प्रतियोगिताएं, नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

Read More

हिमाचल प्रदेश के आधुनिक निर्माता राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण रोहड़ू के पुराने बस अड्डे पर आयोजित भव्य समारोह में किया गया। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनका विकासात्मक योगदान रेखांकित किया। इसी दौरान 11.19 करोड़ की लागत से बने सन्दौर पुल का भी लोकार्पण हुआ।

शिमला के गेयटी थिएटर में 11 से 17 नवंबर तक शारदा लिपि पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश और राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त प्रयास से हुए इस कार्यक्रम में 150 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

शिमला जिले के चिरगांव (रोहड़ू) में 12 साल के लड़के ने जातिगत प्रताड़ना और मारपीट के बाद ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला एक सप्ताह बाद पुलिस में दर्ज हुआ है और तीन महिलाओं के खिलाफ एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है

विमल नेगी प्रकरण को लेकर उठ रही सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने नहीं, बल्कि विमल नेगी के परिजनों ने खुद CBI जांच की मांग की है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विमल नेगी की मौत जैसे संवेदनशील मामले में भी पहले दिन से ही राजनीति कर रही है और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता कर एसपी संजीव गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी का बयान राजनीतिक प्रभाव में आया है और सरकार सच्चाई से भाग रही है।

मुख्यमंत्री सुकविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि विमल नेगी केस में सरकार सीबीआई जांच से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए इस जांच को अनिवार्य माना जा रहा है और सरकार पूरी तरह से जांच एजेंसी का सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत के मामले को पहले दिन से ही राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता दोनों इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं।