शिमला

भटाकुफर स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पदयात्रा, प्रतियोगिताएं, नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

Read More

हिमाचल प्रदेश के आधुनिक निर्माता राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण रोहड़ू के पुराने बस अड्डे पर आयोजित भव्य समारोह में किया गया। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनका विकासात्मक योगदान रेखांकित किया। इसी दौरान 11.19 करोड़ की लागत से बने सन्दौर पुल का भी लोकार्पण हुआ।

शिमला के गेयटी थिएटर में 11 से 17 नवंबर तक शारदा लिपि पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश और राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त प्रयास से हुए इस कार्यक्रम में 150 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

शिमला में बस किराया वृद्धि के खिलाफ माकपा (CPI-M) ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने सरकार को 28 मई तक अल्टीमेटम दिया है कि अगर किराया वृद्धि वापस नहीं ली गई तो सड़क पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विमल नेगी की रहस्यमयी मौत की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि टीम में हिमाचल कैडर का कोई अधिकारी शामिल न किया जाए, ताकि निष्पक्षता बनी रहे।

शिमला में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन आंतरिक कलह का शिकार हो गई है। संगठन दो गुटों में बंट गया है, जहां जिला पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है।

हिमाचल प्रदेश के ठियोग में गैस सिलेंडर घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है, जहां उपभोक्ताओं को तय मानक से लगभग दो किलो कम गैस वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे थे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जांच में 14.2 किलो की जगह सिर्फ 12.7 किलो गैस भरे 95 सिलेंडर पाए गए। बद्दी से आए 324 सिलेंडरों से भरे ट्रक को तुरंत जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा सख्त कर दी गई है। डॉग स्क्वायड द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है, और ईमेल में RDX धमाके और आतंकी तहव्वुर राणा का नाम सामने आया है।

शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाते हुए 63.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीन मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन अंतरराज्यीय तस्कर भी शामिल हैं।