शिमला के टूटी कंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों के सुंदरनगर संस्थान की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रदेश के विभिन्न सीसीआई संस्थानों से आए बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें सुंदरनगर संस्थान की छात्राओं ने कई श्रेणियों में उच्च स्थान हासिल किए। भाषण प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित छात्रा सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फोक डांस प्रतियोगिता में श्रवण बाधित छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अनुशासन श्रेणी में संस्थान की छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पाकर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान लौटने पर छात्राओं का जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानाचार्या नीलम लगवाल ने छात्राओं और अध्यापकों को बधाई देते हुए इसे संस्थान के गौरवपूर्ण क्षण बताया।
Discover more from Enoxx News Himachal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
गज़ब! बीमारी की छुट्टी, राजस्थान में मस्ती? 😡📸 #Shorts #Viral #Himachal | Himachal News Today
