पौंग बांध विस्थापितों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। वर्षों से अपने अधिकारों और पुनर्वास की मांग कर रहे विस्थापितों को अब राहत मिली है। देहरा में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने 3000 विस्थापित परिवारों को भू-आवंटन प्रमाण पत्र सौंपे और 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। इस कदम को विस्थापितों ने “न्याय की ओर पहला ठोस कदम” बताया है। इसके साथ ही नंदपुर में 145 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल और बंखंडी चिड़ियाघर जैसी परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।
Browsing: cm sukhu news
मुख्यमंत्री सुकविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि विमल नेगी केस में सरकार सीबीआई जांच से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए इस जांच को अनिवार्य माना जा रहा है और सरकार पूरी तरह से जांच एजेंसी का सहयोग करेगी।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में बाढ़ राहत, सड़क परियोजनाएं, ग्रीन एनर्जी और पर्यटन को बढ़ावा देने के विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।