सलमान खान की एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड की कई नामी एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं। इनमें से दो एक्ट्रेसेस अब विदेश में अपनी जिंदगी बिता रही हैं।
Browsing: Enoxx news himachal
HLL Lifecare Limited ने अपने स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर हीरक जयंती समारोह का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर कंपनी ने घोषणा की है कि वह अब स्वास्थ्य सेवा के सभी प्रमुख क्षेत्रों में विस्तार करेगी, जिनमें मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और पशु चिकित्सा शामिल हैं।
रूस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 9 मई को मॉस्को में आयोजित होने वाली विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 80वीं वर्षगांठ है।
दिल्ली में 6 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। भारत मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में छह दिन तक चलने वाली तेज़ लू के लिए चेतावनी जारी की है। राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 46% आयात शुल्क की घोषणा के बाद वियतनाम अब शून्य टैरिफ समझौते के लिए तैयार है। ये टैरिफ परिधान, फर्नीचर और खिलौनों जैसे क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे और अमेरिका में उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।
आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित विशेष योग सत्र में तनावमुक्त जीवन और स्मरण शक्ति बढ़ाने पर दिया गया जोर।
धर्मशाला की वादियों में उस वक्त संगीत की नई लहर दौड़ गई जब बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने यहां दस्तक दी। इस मौके पर हिमाचल की लोकगायिका स्वाति भारद्वाज ने श्रेया से मुलाकात कर इसे “सपना सच होने जैसा पल” बताया।
राज्य स्तरीय ऐतिहासिक सल्याणा छिंज मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हिमाचली कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक संध्याओं में 33% बजट स्थानीय प्रतिभाओं पर खर्च किया जाएगा। जयसिंहपुर में पेयजल परियोजनाओं पर 258 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, जबकि चिट्टा नशे के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठा रही है। अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की संपत्तियां जब्त कर उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे के बाद राज्य लौट आए हैं। उन्होंने इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कई…
शिमला में ईद के मौके पर ड्रेस कोड को लेकर उठे विवाद पर सरकार ने संज्ञान लेने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि…