Top Featured

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एसपी संजीव कुमार गांधी को उनकी ट्रांसफर को लेकर दाखिल की गई लेटर्स पेटेंट अपील (LPA) में आंशिक राहत दी है। अदालत ने उनके स्थानांतरण आदेश को पूरी तरह खारिज नहीं किया, लेकिन कुछ अहम निर्देश दिए हैं।

Read More

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ज्वालामुखी क्षेत्र को एक नई सौगात देते हुए पुलिस चौकी का उद्घाटन किया और साथ ही अग्निशमन पोस्ट (फायर पोस्ट) की आधारशिला भी रखी। यह कदम क्षेत्र की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

विमल नेगी प्रकरण को लेकर उठ रही सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने नहीं, बल्कि विमल नेगी के परिजनों ने खुद CBI जांच की मांग की है।

हिमाचल प्रदेश की बंजार घाटी में रात के समय एक 55 साल पुराना पुल अचानक टूट गया। पुल से गुजर रहा एक टैंकर सीधा नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने चालक को बहादुरी से बचाया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे 305 पूरी तरह बंद हो गया है और जीभी व तीर्थन घाटी में बड़ी संख्या में सैलानी फंसे हुए हैं। सरकार ने अस्थाई बैली ब्रिज बनाने की घोषणा की है।

24 वर्षीय प्रियांश आर्य ने अपने पहले आईपीएल सीजन में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वह डेब्यू सीजन में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

नालागढ़ और दून में आयोजित भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान सम्मेलन में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता नहीं, सेवा के लिए है और कभी वोट के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करती।

शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाते हुए 63.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीन मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन अंतरराज्यीय तस्कर भी शामिल हैं।

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वक्फ (संशोधन) बिल के खिलाफ वोट डालने के लिए शिवसेना (UBT) के सांसदों पर दबाव डाला गया। उन्होंने ठाकरे को “मुस्लिम हृदयसम्राट” तक कह डाला और अल्पसंख्यक संगठनों के दबाव में आने का आरोप लगाया।

दिल्ली में 6 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। भारत मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में छह दिन तक चलने वाली तेज़ लू के लिए चेतावनी जारी की है। राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें।