डलहौज़ी 17 नवंबर : लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 18 और 19 नवंबर को चम्बा जिले के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री 18 नवंबर की शाम 7 बजे डलहौज़ी पहुँचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम परिधि गृह डलहौज़ी में होगा।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह 19 नवंबर को प्रातः 10 बजे डलहौज़ी मास्टर प्लान पुस्तक का विमोचन करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे विधानसभा क्षेत्र डलहौज़ी के अंतर्गत चकरा से शेरपुर को जोड़ने वाली नई सड़क परियोजना की आधारशीला रखी जाएगी।
इसके बाद, मंत्री दोपहर 2 बजे चम्बा पहुँचेंगे और विधानसभा क्षेत्र चम्बा के तहत विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे। शाम 4 बजे वे चम्बा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में हो रही 20वीं राजकुमार बृजेन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात 5:30 बजे उनका हमीरपुर के लिए प्रस्थान निर्धारित है।
रिपोर्टर: अजीत सिंह, डलहौज़ी
Discover more from Enoxx News Himachal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
गज़ब! बीमारी की छुट्टी, राजस्थान में मस्ती? 😡📸 #Shorts #Viral #Himachal | Himachal News Today
