झनियार गाँव, कुल्लू—हाल ही में झनियार गाँव में हुई भयंकर आगजनी की घटना के बाद राहत तथा पुनर्वास के प्रयासों में लगातार सामाजिक संस्थाएँ और प्रशासनिक विभाग जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज भारत विकास परिषद के प्रदेश वित्त सचिव आदित्य करीर ने गाँव के 17 प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने हेतु 17 टेंट वितरित किए।
आग से प्रभावित परिवारों के लिए इन टेंट्स की व्यवस्था ने अस्थायी आवास की बड़ी समस्या को काफी हद तक दूर किया है। स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने भारत विकास परिषद के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में किए गए ऐसे सहयोग भुलाए नहीं जाते और पीड़ितों को संबल देते हैं।


विधायक शौरी ने जानकारी दी कि प्रशासन, सामाजिक संगठनों और स्थानीय दानदाताओं के सहयोग से राहत व पुनर्वास कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता की जाएगी और मूलभूत सुविधाओं की बहाली को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार और स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में पूरी संवेदनशीलता से जुटे हुए हैं।
विधायक ने गाँववासियों को यह भी आश्वस्त किया कि उनके पुनर्वास, आवश्यक सहायता और सुविधाओं की बहाली प्रयासों को सरकार और प्रशासन द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है।
रिपोर्टर: प्रिया शर्मा, कुल्लू
Discover more from Enoxx News Himachal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
स्मार्ट मीटर पर विरोध के बीच बड़ा फैसला, पहले बिजली बोर्ड कर्मचारियों के घर लगेंगे मीटर | Himachal