जिला सोलन में पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं के लिए पार्ट टाइम आया और हेल्पर के 143 पदों की भर्ती हेतु कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 11 नवम्बर, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय, सोलन में किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी।
इन पदों की भर्ती मैसर्स साईं राम सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विस, शिमला द्वारा सोलन जिले के कंडाघाट, कुठाड़ व धुंधन शिक्षा खंडों के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर की जाएगी।
आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य प्रमाण पत्रों सहित 11 नवम्बर, 2025 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यात्रा-भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 90343-81506 व 82191-13461 पर संपर्क किया जा सकता है।
Discover more from Enoxx News Himachal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
दारोह PTC में महिला प्रशिक्षु से बदसलूकी, हेड कांस्टेबल सस्पेंड | Himachal News Today
