रिकांग पिओ, 18 नवम्बर 2025 — उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई और सीमावर्ती क्षेत्रों में लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में जनजातीय किन्नौर क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में ग्रामीण अधोसंरचना, महिलाओं के कौशल विकास तथा क्षमता निर्माण पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. शर्मा ने विभिन्न परियोजनाओं जैसे पूह उपमंडल में स्टेडियम निर्माण, हांगो में सुरक्षा दीवार, सुमरा ग्राम पंचायत में महिला भवन निर्माण, ख़ाब में मिनी स्टेडियम, नमज्ञा में मल्टीपार्किंग तथा नाको में महिला मंडल भवन समेत सामुदायिक भवन निर्माण पर विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।



उपायुक्त ने कहा कि इन सभी निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बैठक संचालन परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना घनश्याम दास शर्मा ने किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. कुलदीप डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from Enoxx News Himachal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
स्मार्ट मीटर पर विरोध के बीच बड़ा फैसला, पहले बिजली बोर्ड कर्मचारियों के घर लगेंगे मीटर | Himachal
